फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Counting of ponds will be done in the district, digital record will be ready.

Una News: जिले में होगी तालाबों की गणना, डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा

Fri, 28 Feb 2025 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 28 Feb 2025 07:06 AM IST
विज्ञापन
Counting of ponds will be done in the district, digital record will be ready.
उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊना में अनूठी पहल, डैम, कुएं, बावड़ियों और झीलों की भी गिनती होगी
विज्ञापन


यह आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण सुनिश्चित करने की पहल : अग्निहोत्री

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में जल संरचनाओं के संरक्षण और विकास के लिए एक अनूठी पहल करते हुए जिले में तालाबों की गणना कर उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसे लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इस पहल के तहत जिले में मौजूद सभी तालाबों के साथ नए-पुराने डैम, कुएं, बावड़ियां, जलाशय और झीलों की विस्तृत गणना कर उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इस कार्य की नोडल एजेंसी जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण होगी।
उपमुख्यमंत्री ने वीरवार को ऊना के डीआरडीए बैठक कक्ष में जिले में जल संरक्षण और जल संरचनाओं के निर्माण को लेकर किए प्रयासों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर चर्चा को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि तालाबों को उनके आकार, जलभराव क्षमता और प्राकृतिक या मानव निर्मित होने के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण को सुनिश्चित करने और जिले में जल संसाधनों के सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण होगी।

बॉक्स

वन्यजीवों और प्रवासी पक्षियों के लिए जल संरचनाओं का विस्तार

अग्निहोत्री ने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिले में वन्य प्राणियों और पक्षियों के लिए भी जल संरचनाओं के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा जिले में प्रवासी पक्षियों को रोकने और उनके ठहराव के लिए जल संरचनाओं में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि जिन तालाबों का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक या पारिस्थितिक महत्व है। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या छेड़छाड़ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

हर ब्लॉक में विकसित करें पांच ए-श्रेणी तालाब

उपमुख्यमंत्री ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम पांच ए-श्रेणी के तालाब विकसित करने का लक्ष्य दिया। संबंधित बीडीओ को निर्देश दिए कि इन तालाबों को इस तरह विकसित करें कि वे पर्यटन के आकर्षण केंद्र बन सकें। इनमें लाइटिंग, फेंसिंग, टहलने के ट्रैक और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएं। हर ब्लॉक में 10-10 तालाब बी-श्रेणी के विकसित करें। अग्निहोत्री ने प्रशासन को जिले में जल संरचनाओं की वीडियोग्राफी कर उनकी डॉक्यूमेंट्री बनाने को कहा है, ताकि उनके संरक्षण की दिशा में योजनाबद्ध प्रयास किए जा सकें।


बॉक्स

गांवों में बनाएं स्विमिंग पूल

उपमुख्यमंत्री ने जिले के गांवों में स्विमिंग पूल बनाने की संभावनाओं पर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल को तैराकी की खेलों के नजरिये से विकसित करने पर भी ध्यान दें ताकि ग्रामीण युवाओं के लिए सुविधा हो। बैठक में उपायुक्त जतिन लाल ने उपमुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों का पूरा पालन तय बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, डीएफओ सुशील राणा, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी केएल वर्मा, मत्स्य विभाग के उप निदेशक विवेक शर्मा सहित सभी बीडीओ और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed