{"_id":"68adbba8acfab9036e0d40a7","slug":"corporation-pensioners-should-be-paid-pension-on-time-rana-una-news-c-93-1-ssml1048-163462-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के पेंशनरों को समय पर हो पेंशन का भुगतान : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के पेंशनरों को समय पर हो पेंशन का भुगतान : राणा
विज्ञापन
कर्मचारी
बोले, उपमुख्यमंत्री स्वयं अपना वेतन लेने से पहले पेंशनरों को पेंशन दिलवाएं
20 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो होगा जबरदस्त आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरमेश राणा एवं जिला महासचिव प्रेम लाल ने संयुक्त बयान में कहा कि निगम के पेंशनरों को जुलाई माह की पेंशन 25 अगस्त तक भी प्राप्त नहीं हुई है। यह अत्यंत निंदनीय है। पेंशनरों का कहना है कि वे किसी प्रकार की सहायता नहीं मांग रहे, बल्कि पेंशन उनका वैधानिक अधिकार है। आज अनेक परिवार बुजुर्गों की पेंशन पर ही आश्रित हैं। वृद्धावस्था में विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे पेंशनरों के लिए समय पर पेंशन न मिलना दवाइयों व उपचार तक पहुंच को बाधित कर रहा है। साथ ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान भी लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ है। एसोसिएशन ने सरकार से स्पष्ट मांग की है कि पेंशन हर माह की पहली तारीख को समय पर दी जाए। यदि ऐसा संभव नहीं हो पाता है, तो संबंधित उच्च अधिकारियों व उपमुख्यमंत्री को स्वयं अपना वेतन लेने से पूर्व पेंशनरों की पेंशन जारी करनी चाहिए।एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 20 सितंबर तक सरकार ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो एक व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। साथ ही, प्रदेश के सभी पेंशनरों से अपील की गई है कि वे इस आंदोलन के लिए तैयार रहें और अपने साथियों को भी आगामी कार्यक्रम की जानकारी दें।