फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   corona update in una

वैक्सीन लगाने के बाद 28 दिन तक स्वास्थ्य कर्मी रखेंगे नजर

Mon, 11 Jan 2021 06:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
corona update in una
वैक्सीन लगाने के बाद 28 दिन तक स्वास्थ्य कर्मी रखेंगे नजर
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, कर्मचारियों ने जानी बारीकियां
दौलतपुर चौक (ऊना)। कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद 28 दिन तक स्वास्थ्य कर्मी व्यक्ति की निगरानी करेंगे और स्वास्थ्य का हाल चाल जानेंगे। गगरेट ब्लॉक के तहत पांच सेंटरों पर एसडीएम विनय मोदी, सीएमओ डॉ. रमन शर्मा, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव वर्मा की मौजूदगी में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आयोजित किया गया। पीएचसी बडेढ़ा राजपूतां, गवर्मेंट सीसे स्कूल अंबोटा, गवर्मेंट कॉलेज दौलतपुर चौक, पीएचसी मरवाड़ी, गवर्मेंट सीसे स्कूल भंजाल को कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था। चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में सोमवार को कोरोना वैक्सीन का ट्रायल रन आयोजित किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में भाग लिया। सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक वैक्सीन भी सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी। इसके लिए फ्रंट लाइन पर रहे कर्मचारियों स्वास्थ्य कर्मचारियों आशा वर्कर और पुलिस कर्मियों की सूची तैयार की गई है। इस मौके पर गगरेट ब्लॉक ऑफिसर डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के दौरान ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना वैक्सीन के लिए चयनित स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी जानकारी दी। वैक्सीनेशन के ट्रायल के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बताया गया। उनके लक्षणों की भी जानकारी दी गई। डॉ. वर्मा ने बताया कि चिकित्सकों की देखरेख में आधा घंटे तक जिस व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जाएगी, उसे अपनी देखरेख में रखा जाएगा। वैक्सीन वार्ड में आब्जर्वेशन होम भी बनाया गया है। इसके बाद उसे घर भेजा जाएगा। अगर इस दौरान वैक्सीन लगने वाले किसी व्यक्ति को कोई दिक्कत होती है तो उसकी जांच की जाएगी। वैक्सीन लगने के दौरान पूरी सावधानी बरती जाएगी। जिस व्यक्ति को वैक्सीन लगेगी, उसका पूरा रिकार्ड पहले से ही दर्ज होगा। वैक्सीनेशन के दौरान व्यक्ति का आइडी चेक किया जाएगा तथा आनलाइन भी रिकार्ड भी रखा जाएगा। इस मौके पर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed