{"_id":"61f825c89fd8da3bae6787dd","slug":"corona-infected-woman-dies-92-new-positives-una-news-sml398211650","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोगा की कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 92 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोगा की कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 92 नए पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। हरोली क्षेत्र के पंडोगा की 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत रिपोर्ट हुई है। वहीं, 92 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें आठ उद्योग कर्मी व तीन स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिविटी दर 15.41 प्रतिशत पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार पंडोगा की रहने वाली 40 वर्षीय महिला को बुखार व खांसी की शिकयत थी। जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लगाया गया था। 28 जनवरी को महिला रैट पॉजिटिव पाई गई। महिला निजी चिकित्सक से दो दिनों से दवाइयां ले रही थी। महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन तीमारदारों ने निजी अस्पताल ले जाना चुना, लेकिन शिफ्ट करने से पहले ही 28 जनवरी को महिला की क्षेत्रीय अस्पताल में ही मौत हो गई। जिले में अब तक कुल 270 कोरोना संक्रमितों की मौत रिपोर्ट हो चुकी है।
उधर, सोमवार को आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में 43 सैंपल निगेटिव और पांच सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सिविल अस्पताल गगरेट से एक मामला है। जबकि, रैपिड एंटीजन टेस्ट में 549 सैंपलों की जांच में 87 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें आठ मामले गगरेट क्षेत्र के एक उद्योग से हैं। इसके अलावा गोंदपुर बनेहड़ा से चार, सीएचसी थानाकलां से दो, पीएनबी बंगाणा से एक, नशा निवारण केदं बाथड़ी से पांच मामले सामने आए हैं। अंब स्वास्थ्य खंड में 107 सैंपलों की जांच में नौ, बसदेहड़ा स्वास्थ्य खंड में 26 सैंपलों की जांच में सात, गगरेट स्वास्थ्य खंड 136 सैंपलों की जांच में 23 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
हरोली स्वास्थ्य खंड में 92 सैंपलों की जांच में नौ, थानाकलां स्वास्थ्य खंड में 119 सैंपलों की जांच में 31, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 69 सैंपलों की जांच में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस संबंध में सीएमओ डा. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले वर्तमान में 892 एक्टिव केस हैं।