फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Controversy over making Congress leader the chief guest at the school's annual function

Una News: स्कूल के वार्षिक समारोह में कांग्रेस नेता को मुख्यातिथि बनाने पर विवाद

Tue, 03 Dec 2024 08:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Dec 2024 08:35 AM IST
विज्ञापन
Controversy over making Congress leader the chief guest at the school's annual function
बहडाला स्कूल में प्रधानाचार्य से मिलते हुए एसएमसी सदस्य व अन्य ग्रामीण।संवाद
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहडाला में आयोजित होने वाले वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पांच दिसंबर को होने वाले समारोह में स्कूल प्रशासन कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा को मुख्यातिथि के रूप में बुलाने की योजना बना रहा था। मगर एसएमसी ने इस योजना पर कड़ा एतराज जताया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति और गांव के उपप्रधान एवं महिला मंडल ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवीन राणा, उपप्रधान अविनाश राणा और ग्राम पंचायत बहडाला की प्रवीण कुमारी ने कहा कि जिस नेता को मुख्यातिथि के रूप में बुलाया जा रहा है, उसने पिछले दो वर्षों में स्कूल के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि है उन्होंने ही स्टेडियम के निर्माण कार्य को भी अधर में लटका दिया था। वहां से निर्माण सामग्री को भी हटा लिया गया था। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जिस व्यक्ति को मुख्यातिथि के रूप में बुलाया जा रहा है, उसके स्कूल के विकास में किए गए प्रयासों को भी साझा किया जाए। इसके बाद स्कूल प्रबंधन समिति ने इस मुद्दे पर आपात बैठक बुलाई और विरोध स्वरूप प्रस्ताव भी पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed