फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Consumers of Mehtpur Electricity Subdivision owe Rs 55 lakh

Una News: मैहतपुर विद्युत उपमंडल के उपभोक्ताओं पर 55 लाख बकाया

Thu, 07 Aug 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Consumers of Mehtpur Electricity Subdivision owe Rs 55 lakh
अढ़ाई हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने चुकता नहीं किया बिजली बिल
विज्ञापन

जल्द बिल जमा नहीं हुए तो कटेंगे बिजली के कनेक्शन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना )। मैहतपुर विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड का करीब 55 लाख रुपये का बकाया है। यह राशि उन विद्युत बिलों की है, जो उपभोक्ताओं की ओर से लंबे समय से जमा नहीं करवाई गई है। अब विभाग ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। विभाग ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि बकाया बिल शीघ्र जमा नहीं किए गए तो संबंधित उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बिना किसी पूर्व सूचना के अस्थायी रूप से काट दी जाएगी। उपमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मैहतपुर, मैहतपुर बाज़ार, बसदेहड़ा, रायपुर सहोड़ा, चडतगढ़, सासन, लमलेहड़ा, उदयपुर, भटोली, जखेड़ा, बनगढ़, हंडोला, पुखरू, देहलां, बहड़ाला, बड़ेहर, भडौलियां, जलग्रां, चताड़ा और बारसड़ा में कुल 19,600 से अधिक विद्युत उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें से 2,826 उपभोक्ताओं ने पिछले लंबे समय से अपने बिजली बिल जमा नहीं किए हैं, जिससे विभाग पर लगभग 55 लाख रुपये की बकाया राशि खड़ी हो गई है। बोर्ड ने सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बकाया बिल शीघ्र जमा करें अन्यथा अगली कार्रवाई में उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए उपभोक्ताओं को 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। सहायक अधिशासी अभियंता ईं. कमल किशोर ने जानकारी दी कि बोर्ड में लाइन स्टाफ की कमी होने के कारण अब कोई अतिरिक्त नोटिस जारी नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता का मीटर काटा जाता है तो दोबारा कनेक्शन बहाल करने में देरी हो सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपने विद्युत बिल समय पर जमा करें और विभाग के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed