{"_id":"6617cee68f28b93472018b77","slug":"construction-of-opd-block-building-started-again-una-news-c-93-1-ssml1047-121770-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दोबारा शुरू हुआ ओपीडी ब्लॉक भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दोबारा शुरू हुआ ओपीडी ब्लॉक भवन का निर्माण
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के समीप तकनीकी दिक्कतों के कारण रोका गया था निर्माण कार्य
जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद दोबारा शुरू किया गया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बने रहे ओपीडी ब्लॉक का कार्य तकनीकी दिक्कतों को दूर कर दोबारा शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद उक्त कार्य को समय रहते पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह निर्माण कार्य आचार संहिता लगने से पूर्व ही शुरू हो चुका था। इसके बाद निर्माण कर रही कंपनी की तरफ से तकनीकी दिक्कतों के कारण काम को रोका गया था। अब दोबारा इस कार्य को सुचारू रूप से शुरू करवा दिया गया है।
क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इस नए ब्लॉक का सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। साथ ही अस्पताल प्रबंधन के कामकाज में भी तेजी आएगी। नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण पर करीब आठ करोड़ का बजट खर्च किया जाना है। नए ओपीडी ब्लॉक में पांच से अधिक ओपीडी, शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मरीजों व तीमारदारों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। भवन के पिछली तरफ चिकित्सकों व अस्पताल के स्टाफ के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था होगी। नए भवन में चिकित्सकों के लिए अलग-अलग कमरे होंगे, ताकि उन्हें अपना कार्य करने में सुविधा हो। वर्तमान समय में क्षेत्रीय अस्पताल का भवन रोगियों की बढ़ती संख्या और नए वार्ड बनाने और जरूरी उपकरण स्थापित करने के लिए जगह की कमी के चलते छोटा पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल परिसर के साथ सटे स्थान पर नया ओपीडी ब्लॉक बनाने का निर्णय किया गया है।
क्षेत्रीय अस्पताल के ओपीडी ब्लाॅक का निर्माण कार्य कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ दिनों तक रुका था। अब दोबारा निर्माण कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना