फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Connections to solar lights cut due to blackout

Una News: ब्लैकआउट के चलते सोलर लाइटों के कनेक्शन काटे

Fri, 09 May 2025 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Connections to solar lights cut due to blackout
जिला प्रशासन की ग्राम पंचायत स्तर पर भी दिखा असर
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी का असर ग्राम पंचायत स्तर पर देखने को मिला है। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ब्लैक आउट की एडवाइजरी जारी होने के बाद यह सवाल खड़े हो रहे थे कि सोलर लाइटों को किस प्रकार बंद किया जा सकता है, जो सूर्यास्त के साथ ही खुद व खुद जलने लगती हैं। ग्राम पंचायत के तहत लगी सोलर लाइटों को भी ब्लैकआउट के चलते या तो काले कपड़े से ढका जा रहा है अथवा उन्हें अगले आदेशों तक बंद किया जा रहा है। देखा गया है कि क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों पर लगाई गई सजावटी लाइटों अथवा दूसरी सभी प्रकार की लाइटों को बंद कर दिया है। लोगों ने भी जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार स्ट्रीट लाइटों तथा अपने घरों के बाहर लगाई गई सभी प्रकार की लाइटों को रात के समय बंद कर दिया है। जिला प्रशासन ने जिला की समस्त ग्राम पंचायतों को दिशा-निर्देश जारी करके युद्ध की परिस्थिति के मद्देनजर लोगों को जागरूक एवं सजग रहने के लिए अपील की है। रात के समय बाहर की लाइट को बंद रखने के भी आदेश दिए हैं। सीमावर्ती ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ा के प्रधान रोहित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गांव में लगाई गई सोलर लाइटों के कनेक्शन कटवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed