फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress workers took out a victory procession, distributed laddus from door to door

Una News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस, घर-घर जाकर बांटे लड्डू

Fri, 07 Jun 2024 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a victory procession, distributed laddus from door to door
कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू का प्राचीन ध्यूंसर सदा शिव मंदिर तलमेहडा में
कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा की जीत की मनाई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डीहर में रवि शर्मा की अध्यक्षता में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी विवेक शर्मा की जीत की खुशी में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला।
वहीं, इससे पहले कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा ने देर रात प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव मंदिर तलमेहडा में माथा टेका और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में उनका फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं रवि शर्मा, उपप्रधान खरयालता अशोक कुमार, मनीष शर्मा, राजेश शर्मा, राजू राजपूत, सुनील कुमार, राकेश कुमार, ईश्वर दास, सुमित शर्मा, ओंकार दास शास्त्री सहित भारी संख्या में एकत्रित होकर गांव डीहर, खडोह में जीत की खुशी में लड्डू बांटे। विजयी जुलूस में जिला भर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। डीहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में विजयी जुलूस निकाला तथा घर-घर जाकर लड्डू बांटकर लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विकास को दूंगा गति : विवेक शर्मा



विवेक शर्मा ने कहा कि कम समय में जनता के काम पूरे किए जाएंगे। एक-एक वोट की इज्जत रखकर कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास को गति दी जाएगी। कुटलैहड़ क्षेत्र की समस्त जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अपनी जीत का सारा श्रेय कुटलैहड़ की देवतुल्य जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उनकी जीत के लिए खूब मेहनत की है। शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार के 15 महीने की नीतियों को सराहते हुए सरकार के पक्ष में मत कर जनादेश दिया है। मोदी सरकार की नीतियां कुटलैहड़ की जनता पर हावी होते नहीं दिखी हैं। क्षेत्र की जनता ने सुक्खू सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया है। जिले में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोनों सीटों को निकालने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed