{"_id":"6973bef0dbac6118ca02a93a","slug":"congress-will-fight-against-bjps-move-to-abolish-mnrega-anurag-una-news-c-95-1-kng1018-217299-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा को खत्म करने की भाजपा की चाल के खिलाफ कांग्रेस करेगी संघर्ष : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा को खत्म करने की भाजपा की चाल के खिलाफ कांग्रेस करेगी संघर्ष : अनुराग
Sat, 24 Jan 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मनरेगा योजना की मूल नीति और इसके नाम में बदलाव करके भारतीय लोकतंत्र पर बहुत बड़ी चोट की है। मनरेगा योजना को खत्म करने की भाजपा की चाल के खिलाफ जिला कांग्रेस बड़ा संघर्ष करेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और पार्टी के किसी भी संघर्ष में सभी साथ हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पार्टी जिला स्तर का एक बड़ा कार्यक्रम करेगी, जिसकी तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।
वीरवार को नगरोटा बगवां में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधानसभा प्रभारी रूमा कौंडल की अध्यक्षता और विधायक आरएस बाली की विशेष उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस की एक बैठक को संबोधित करते हुए अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार द्वारा देश के निर्धन पंचायत वासियों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देते हुए यह योजना लागू की थी। अब एक साजिश के तहत इस योजना की मूल नीति और नाम में परिवर्तन करके रोजगार की गारंटी पर भी सवालिया निशान लग गया।
मनरेगा बचाओ संघर्ष समिति की नगरोटा बगवां प्रभारी रूमा कौंडल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को हटाने का काम किया है। आरएस बाली ने कहा कि भाजपा देश में अपना एजेंडा लागू करने को कांग्रेस की लोक हितैषी नीतियों को हटाने में लगी है। भाजपा ने कई चुनावी वायदे किए, जो पूरा नहीं हो पाए।