फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress tried to eliminate Dr. Ambedkar's existence: Bhutto

कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर का अस्तित्व खत्म करने का किया प्रयास : भुट्टो

Wed, 22 Jan 2025 06:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Congress tried to eliminate Dr. Ambedkar's existence: Bhutto
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। भाजपा बंगाणा कार्यालय में संविधान गौरव दिवस पर बुधवार को सभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता और पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस ने देश में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान और अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया। संविधान दिवस को डॉ. आंबेडकर की विचारधारा और उनके संघर्ष को याद करने का अवसर बताते हुए कहा कि देश आज उनके बनाए संविधान की वजह से ही एकजुट और लोकतांत्रिक है। आंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया लेकिन कांग्रेस ने उनके योगदान को दबाने और उन्हें इतिहास के पन्नों में सीमित करने की कोशिश की।

कांग्रेस की यह साजिश केवल उनके विचारों को दबाने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उनके सामाजिक सुधार कार्यक्रमों को भी निष्क्रिय करने का प्रयास किया गया। डॉ आंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के लिए अधिकार सुनिश्चित करने का काम किया। शिक्षा, रोजगार और समानता के अधिकार को संविधान में स्थान दिलाया, लेकिन कांग्रेस ने उनकी इन नीतियों को ठीक से लागू नहीं किया। वर्तमान सरकार जनता की समस्याओं को हल करने में पूरी तरह असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed