फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress tried to crush the fourth pillar of democracy: Arun

कांग्रेस ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने का किया प्रयास : अरुण

Sat, 24 May 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Congress tried to crush the fourth pillar of democracy: Arun
ऊना। भाजपा युवा नेता अरुण कौशल ने जिले के एक पत्रकार पर दर्ज हुए मुकदमे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से मीडिया की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा। मीडिया हमेशा से जनता के सामने हर मुद्दे का सच दिखाता है। जनता की समस्याओं का समाधान मीडिया के माध्यम से ही होता है। कांग्रेस की ओर से देश में लगाए आपातकाल के दौरान भी मीडिया को दबाने का प्रयास किया। कहा कि कांग्रेस शुरू से प्रेस विरोधी रही। भाजपा के विकास कार्यों को जब पत्रकार अखबार के माध्यम से जनता तक पहुंचाते हैं या कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोलते हैं तो कांग्रेसी नेता मीडिया पर उटपटांग शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करते हैं। कांग्रेस नेता ये न भूलें की कोरोना महामारी के दौरान जब तमाम लोग अपने घरों में कैद थे, तब विभिन्न मीडिया कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर देर रात तक रिपोर्टिंग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed