फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress spoke on inflation in Una, took out rally

ऊना में महंगाई पर कांग्रेस ने बोला हल्ला, निकाली रैली

Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress spoke on inflation in Una, took out rally
महंगाई का पुतला जलाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड़ के अध्यक्ष विवेक शर्मा विक्कू और कार्यक - फोटो : Una
ऊना। जिला मुख्यालय के एमसी पार्क में ऊना सदर से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इस दौरान कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विधायक सतपाल रायजादा की अगुवाई में शहर के रोटरी चौक से होते हुए मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाली। बाद में एडीसी ऊना डॉ. अमित शर्मा को मंहगाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रैली के दौरान विधायक सतपाल रायजादा ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मंहगाई व बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि गरीब तो दूर मध्यम वर्ग के परिवार भी बुरी तरह परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में कभी भी इतनी मंहगाई व बेरोजगारी नहीं बढ़ी, लेकिन भाजपा नेता जनता के बीच जाकर ढिंढोरा पीटते थे। अब ये नेता कहीं नजर नहीं आ रहे हैं और महंगाई को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मिशन रिपीट करने की बड़ी बातें कर रही हैं, लेकिन कुछ माह पूर्व हुए विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को चारों सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले चुनाव में भी भाजपा को प्रदेश भर में करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई को कम करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रही है। आने वाले विस चुनाव में जनता इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस को समर्थन देते हुए भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। इस मौके पर जिला महासचिव वरुण पुरी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड़, अजय जगोता व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed