{"_id":"c41f7457699a662b64499f7730b693fe","slug":"congress-protest-in-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह पर काली पट्टी बांध केंद्र सरकार के खिलाफ निकाल गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह पर काली पट्टी बांध केंद्र सरकार के खिलाफ निकाल गुबार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से की जा रही राजनैतिक प्रतिशोध की कार्रवाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी की अध्यक्षता में मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने रोष जताया। रोष प्रदर्शन में पीसीसी महासचिव एवं नूरपुर के विधायक अजय महाजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता से पहले और बाद देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश में सामाजिक, धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना को बनाए रखना है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आधारित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी उद्देश्य और राजनीतिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्थापित नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना की थी।
इस अखबार को चलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 90 करोड़ रुपये लोन के रूप में सहयोग किया। लेकिन भाजपा ने एक साजिश के तहत सुब्रमण्यम स्वामी को मोहरा बनाकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा है।
इस षड्यंत्र का कांग्रेस मुंह तोड़ जबाव देगी। पीसीसी महासचिव एवं विधायक अजय महाजन ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तासीन हुई है, उसी दिन से कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने की साजिश रची जा रही है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ईश्वर दुखिया, अविनाश कपिला, पंडित रामनाथ शर्मा, महासचिव यशपाल राणा, प्रवक्ता विजय डोगरा, ब्लॉक प्रधान हजारी लाल धीमान, रविंद्र फौजी, मास्टर प्रीतम सिंह, व्यापार सैल अध्यक्ष राकेश कैलाश, नरेंद्र सैणी, लीगल सैल अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, एपीएमसी अध्यक्ष शिव कुमार सैणी, रमेश गुज्जर, राजीव मेहता, अमन शर्मा, संजय शर्मा, वरुण पुरी, विनोद कुमार, राकेश शर्मा, राम लुभाया, गुरचरण सिंह, बलदेव कुटलैहड़िया, मुनीष शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, भूपिंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, महिंद्र सिंह मिंदी, विजय आंगरा, शिव सिंह सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।