फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress protest against inflation and corruption in Una

ऊना में महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 27 Jun 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against inflation and corruption in Una
ऊना। महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने एमसी पार्क के पास प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुकेश ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता अब सत्ता में बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि मिशन रिपीट का ख्वाब देखने वाली भाजपा सरकार का सपना कभी पूरा नहीं होगा। नेता विपक्ष ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है। इसके चलते जिला की पांचों विधानसभा सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे और सत्ता में आने के बाद सभी विस क्षेत्रों में संतुलित और समुचित विकास करवाया जाएगा। ऊना का मॉडल पूरे प्रदेश में निखर कर सामने आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराने के मामले को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कुल्लू और धर्मशाला में हुए थप्पड़ कांड को सरकार की उल्टी गिनती करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी समय आ गया है इसलिए अब कार्यकर्ता तमाम गिले-शिकवे भूलकर लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करें और कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सत्ता में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मुकेश ने कहा कि पीएसओ से लेकर सब आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा मिशन रिपीट की बैठक करती है वहीं थप्पड़ की आवाज गूंजती है। उन्होंने कहा कि कुल्लू और धर्मशाला में हुए इस निंदनीय कार्य से सरकार की कलई जनता के सामने आ गई है। इतना ही नहीं कैबिनेट में भी मुख्य सचिव के साथ दुर्व्यवहार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई है और खनन माफिया के हौसले बुलंद हो गए हैं। हर कहीं अराजकता का माहौल बन गया है। इसके चलते अब जनता का सरकार से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लगातार लोग शामिल हो रहे हैं, जिन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान भी दिया जा रहा है।

इस मौके पर उनके साथ सदर ऊना के विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक राकेश कालिया, विवेक विक्कू, विजय डोगरा, राणा रणजीत सिंह, विनोद विट्टू, अखिल अग्निहोत्री सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed