फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress moved forward with the help of lies, then how to celebrate: Siddharthan

Una News: झूठ के सहारे आगे बढ़ी कांग्रेस, फिर जश्न कैसाः सिद्धार्थन

Mon, 18 Nov 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Congress moved forward with the help of lies, then how to celebrate: Siddharthan
बंगाणा (ऊना)। राज्य की सुक्खू सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल झूठ की गारंटियों के सहारे जनता को गुमराह करने में बिताया है। कांग्रेस सरकार की दो वर्षों की कोई उपलब्धि नहीं है फिर दो वर्षों का जश्न कैसा? यह बात सोमवार को हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री एस सिद्धार्थन ने कुटलैहड़ भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता की समस्याओं का हल नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार की दी जा रही हर मदद योजना पर सुक्खू सरकार अपना फट्टा लगाकर जनता के बीच जा रही है। जनता को गुमराह करने में लगी है। जिस झूठ से कांग्रेस पार्टी हिमाचल में सत्ता पर काबिज हुई आज वही झूठ सरकार के गले की फांस बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सदस्यता अभियान के बाद अब बूथ स्तर पर अभियान के तहत कमेटियां गठित की जा रही हैं। इसके बाद मंडल, जिला और राज्य फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होंगे। भाजपा एक तरीके के साथ आगे बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed