फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress MLAs felt the pulse of ticket seekers

Una News: कांग्रेस के विधायकों ने टिकट के चाहवानों की नब्ज टटोली

Sat, 06 Apr 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 06 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congress MLAs felt the pulse of ticket seekers
गगरेट (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट में उपचुनाव में कांग्रेस टिकट के तलबगारों की बड़ी फौज है। गगरेट उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाए ज्वालाजी के विधायक संजय रत्न और सह प्रभावरी चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने गगरेट पहुंचकर ब्लॉक कांग्रेस के साथ बैठक की। इसके अलावा संभावित प्रत्याशियों से भी अलग-अलग मुलाकात कर उनकी राय जानी।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कालिया समर्थक ज्यादा दिखे और उन्होंने दमदार प्रत्याशी के तौर पर राकेश कालिया को ही मैदान में उतारने की वकालत की। प्रदेश के छह विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के जितनी माथापच्ची गगरेट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी फाइनल करने के लिए करनी पड़ रही है। उतनी माथापच्ची शायद ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों में करनी पड़ी हो।
विज्ञापन

बेशक सर्वे को भी टिकट वितरण में प्रमुख तौर पर देखा जाएगा। हालांकि जो नाम सर्वे में उभर कर सामने आ रहा है, उसे टिकट देने की सूरत में अन्य संभावित प्रत्याशी विरोध के सुर न खोलें, इसके लिए ही कांग्रेस ने प्रभारी और सह प्रभारी बनाकर विधायकों को वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए यहां भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर ने भी यही आश्वासन दिया कि पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगा, उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता दिनरात एक करेंगे। इसके बाद विधायक संजय रत्न व सुदर्शन बबलू भी अलग-अलग संभावित प्रत्याशियों से मिले और उनकी राय जानने का प्रयास किया। विधायक संजय रत्न और विधायक सुदर्शन बबलू ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। मगर पार्टी हाईकमान भी जीत की क्षमता के साथ सर्वे रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए ही प्रत्याशी चयन करेगा। ऐसे में पार्टी हित में सभी कार्यकर्ता अपने निजी हित त्याग कर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed