{"_id":"67ed8087b913b1a2c30791c7","slug":"congress-leaders-should-be-given-the-injection-of-speaking-the-truth-prof-ram-una-news-c-93-1-ssml1048-150317-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं को लगवाना चाहिए सच बोलने का इंजेक्शन : प्रो. राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेताओं को लगवाना चाहिए सच बोलने का इंजेक्शन : प्रो. राम
Wed, 02 Apr 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
ऊना। हमारी दवा का असर होने लगा है। पत्रकार वार्ता के बाद उपमुख्यमंत्री ने सड़क परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। हालांकि पहले सारा श्रेय वे खुद लेते रहे। यह बात हरोली भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने बुधवार को भाजपा कार्यालय दीपकमल में पत्रकारवार्ता में कही।
राम कुमार ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को बड़ी परियोजनाओं का श्रेय खुद लेने की आदत है। उन्हें ऐसा इंजेक्शन लगाना चाहिए, जिससे वे सच बोलें। हरोली सहित ऊना जिले में जितनी भी बड़ी परियोजनाएं हैं, वे सभी केंद्र की सौगात हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि झलेड़ा से पंजाब सीमा तक शानदार फोरलेन बनेगा, जो आगे अमृतसर तक जाएगा। इस परियोजना के तहत स्वां नदी पर झलेड़ा में 38 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल तैयार किया जाएगा, जो शुरुआत में डबल लेन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर केंद्र से बजट लेना उनका हक है, तो प्रधानमंत्री भी पाकिस्तानी नहीं हैं, उन्हें भी श्रेय देना चाहिए। राम कुमार ने दावा किया कि घालूवाल पुल की मरम्मत का श्रेय कांग्रेस सरकार ने लिया, जबकि इसकी मंजूरी भाजपा सरकार के दौरान मिली थी।
प्रो. राम कुमार ने ऊना में सोलर सिस्टम से जुड़े 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे लेकर गुरुवार को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। संवाद