फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress leaders playing into the hands of mafia: Satti

माफिया के हाथों में खेल रहे कांग्रेस के नेता : सत्ती

Wed, 01 Jan 2025 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders playing into the hands of mafia: Satti
बोले- दवाई माफिया के इशारे पर डॉक्टरों के तबादले करना शुरू
विज्ञापन

दो साल पूरे होने के बावजूद भवन को मुकम्मल नहीं करवा पाई सरका
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को जारी बयान में डॉक्टर के तबादलों को लेकर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हर क्षेत्र में माफिया के हाथों में खेल रहे हैं। जबकि, अस्पतालों में भी अब दवाई माफिया पूरी तरह से हावी हो चुका है और कांग्रेस के नेता खुद दवाई माफिया का हिस्सा बनकर लोगों के दुख-दर्द में अपना मुनाफा कमाने में लगे हैं। पूर्व जयराम सरकार के समय क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चिकित्सकों के पदों को 26 से 36 तक बढ़ाया गया था ताकि जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में इलाज के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन, मौजूदा सरकार ने केवल मात्र दवाई माफिया के इशारे पर यहां से डॉक्टरों के तबादले करना शुरू कर दिया है। पूर्व भाजपा सरकार के समय इसी क्षेत्र में अस्पताल को 200 से 300 बेड के अस्पताल का दर्जा दिया गया था। अस्पताल में ओपीडी के लिए अलग से भवन बनाने का काम शुरू किया गया लेकिन मौजूदा सरकार दो साल पूरे होने के बावजूद उस भवन को मुकम्मल नहीं करवा पाई है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद अभी भी खाली चल रहा है और महंगी मशीन धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed