फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress leaders came face to face regarding sewerage problem

Una News: सीवरेज समस्या को लेकर आमने-सामने आए कांग्रेसी नेता

Tue, 06 May 2025 06:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders came face to face regarding sewerage problem
एक ने वीडियो वायरल कर नंगल के वार्ड एक में बताया सीवरेज व्यवस्था का हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल नगर काउंसिल के चुनाव को लेकर कुछ माह का समय शेष है। चुनाव लड़ने के चाहवान अभी से बयानबाजी करने में जुट गए हैं। नंगल के वार्ड एक से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद विजय कौशल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर वार्ड में चरमराई सीवरेज व्यवस्था को लेकर अपनी ही काउंसिल को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने नंगल नगर काउंसिल के अध्यक्ष को भी खरी-खरी सुनाते हुए इस वार्ड का दौरा कर इस समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। लोगों के घरों में भी पानी घुस चुका है और लोग अपनी मोटरें लगाकर घरों में घुसे पानी को निकाल रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही नंगल नगर काउंसिल के अध्यक्ष संजय साहनी ने वार्ड एक का दौरा कर लोगों को जल्द इस समस्या के हल करने के आदेश जारी किए।

कहा कि सीवरेज पाइपलाइन लगभग 15 वर्ष पहले डाली गई थी। उस समय यहां आबादी भी नहीं थी। अब घनी आबादी होने के कारण यह समस्या सामने आ रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही वार्ड की महिला पार्षद सरोज के पति लखवीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में वीडियो वायरल करने वाले को ही कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब यहां सीवरेज डाली गई उस समय वह भी नंगल नगर काउंसिल में कांग्रेस की नुमाइंदगी कर रहे थे। बेशक वह किसी दूसरे वार्ड के पार्षद थे और उन्हीं के समय यह सीवरेज पाइपलाइन डाली गई थी। लखवीर सिंह लक्की के बयान के बाद विजय कौशल फिर सामने आए और लखवीर सिंह लक्की को नसीहत देते हुए कहा कि अगर लोगों से वोट लिए हैं तो उनकी समस्याओं को भी दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed