फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress is trying to brighten politics: Yuva Morcha

कांग्रेस कर रही राजनीति चमकाने का प्रयास : युवा मोर्चा

Tue, 13 May 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 13 May 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
Congress is trying to brighten politics: Yuva Morcha
कहा, कांग्रेस के लोग एक ही परिवार की चाटुकारिता करते आए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा और महामंत्री सतवंत सिंह, ऊना मंडल अध्यक्ष रुपिंदर सिंह ने युवा कांग्रेस की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के बाद संघर्ष विराम को लेकर उठाए गए सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्पष्ट कर चुकी कि इस मामले में किसी भी प्रकार की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जैसे अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया, ठीक उसी तरह युवा कांग्रेस के नेता भी अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन हासिल करने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में आतंकी हमले का पहली बार यदि किसी ने करारा जवाब दिया तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। कहा कि सीजफायर पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले युवा कांग्रेस के नेता बताएं कि 1947 में भारत के टुकड़े करने वाले लोग कौन थे। कहा कि कांग्रेस के लोग जिस परिवार की चाटुकारिता करते आए हैं, उस परिवार ने हमेशा अपनी सत्ता के लालच के लिए देश के हितों की बलि देने का ही काम किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के नेता बताएं कि 1971 की लड़ाई में देश के हजारों जवानों का बलिदान देकर भारत को क्या हासिल हुआ था। आज युवा कांग्रेस नरेंद्र मोदी पर पाक अधिकृत कश्मीर नहीं लेने का आरोप लगा रहे हैं तो वे बताएं कि इंदिरा गांधी उस वक्त पाक अधिकृत कश्मीर पर कब्जा क्यों नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि 26/11 का हमला किसे याद नहीं है, जब उस हमले का बदला लेने का सेना ने प्रण लिया तो मनमोहन सिंह क्यों मौन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed