फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress has shown its true colours by opposing the Women's Reservation Bill: Bhutto

महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस ने दिखाया असली चेहरा : भुट्टो

Sun, 19 Apr 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 Apr 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
Congress has shown its true colours by opposing the Women's Reservation Bill: Bhutto
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो ने लोकसभा में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। शनिवार को जारी प्रेस बयान में देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि महिला आरक्षण के विरोध में मतदान करके कांग्रेस ने अपना असली चेहरा देश की जनता के सामने उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में नहीं हैं। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति गंभीर नहीं । भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इससे देश की बेटियों को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाओं को चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। इससे उनके राजनीतिक समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया महिला विरोधी एवं घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed