फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress celebrated black day on the failures of the state BJP government

कांग्रेस ने मनाया विरोध व काला दिवसप्रदेश भाजपा सरकार की नाकामियों पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

Mon, 27 Dec 2021 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Congress celebrated black day on the failures of the state BJP government
ऊना उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने प्रदेश भाजपा सरकार की चार साल की नाकामियों और हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष राणा रणजीत सिंह की अध्यक्षता में विरोध और काला दिवस मनाया। जिला कांग्रेस ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डीसी कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। जिला प्रधान ऊना कांग्रेस राणा रणजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार मंडी में चार साल पूरे होने पर जश्न मना रही है, परंतु आज प्रदेश की जनता प्रदेश सरकार से हताश व निराश है। आज प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार की ओर से किए गए घोटालों से जनता त्रस्त है।
विज्ञापन

आज युवा शिक्षित होकर भी सड़कों पर घूम रहे हैं। महंगाई के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। जनता सरकार से इतना हताश हो गई है कि अगर आज चुनाव की घोषणा हो जाए तो प्रदेश में 68 में से 60 सीटें कांग्रेस जीत कर सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार में हर प्रकार का माफिया दनदना रहा है। इसी वजह से ऊना कांग्रेस ने जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव देवेंद्र भुट्टो, सतीश बिट्टू, अशोक ठाकुर, देशराज गौतम, बोधराज, संजीव कंवर, सरोज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा उर्मिला शर्मा, युकां अध्यक्ष राघव राणा, सेवादल जिला प्रधान डॉ. राजपाल, इंटक जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, पांचों ब्लॉक के अध्यक्ष रविंद्र सहोड, बलवान ठाकुर, विवेक शर्मा, विनोद बिट्टू, सुरेंद्र कंवर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed