{"_id":"68c56fbe450610218d08a452","slug":"congratulations-to-the-administration-on-getting-environmental-clearance-for-bulk-drug-park-una-news-c-93-1-ssml1047-165417-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बल्क ड्रग पार्क को मिली पर्यावरण स्वीकृति पर प्रशासन को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बल्क ड्रग पार्क को मिली पर्यावरण स्वीकृति पर प्रशासन को दी बधाई
विज्ञापन
दुष्प्रचार फैलाने वालों पर कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। ऊना बल्क ड्रग पार्क को पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर हरोली ब्लॉक उद्योग एसोसिएशन ने खुशी व्यक्त की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने उपायुक्त ऊना जतिन लाल (आईएएस), संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान और संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और फार्मास्युटिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह स्वीकृति न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और चीन पर निर्भरता घटाकर देश को दवा निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी। अफसोस जताया कि कुछ स्व-घोषित डिजिटल कार्यकर्ता जनता को गुमराह करने और परियोजना की छवि खराब करने के लिए झूठे दावे और भय फैलाने में जुटे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।