फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congratulations to ADC for appointment to the post of Municipal Corporation Commissioner.

Una News: नगर निगम के कमिश्नर पद पर नियुक्ति के लिए एडीसी को दी बधाई

Tue, 14 Jan 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jan 2025 05:26 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to ADC for appointment to the post of Municipal Corporation Commissioner.
नगर निगम ऊना के कार्यकारी आयुक्त बनने पर एडीसी ऊना को बधाई देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत स्वय
जिला कांग्रेस ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी लगेंगे चार चांद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। ऊना को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद जिला कांग्रेस गदगद है। हाल ही में नगर निगम के लिए बतौर कमिश्नर नियुक्ति होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर को बधाई दी है। सोमवार को जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं युवा नेता वरुण पुरी की अगुआई में एडीसी से भेंट की।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि ऊना नगर निगम बनने के बाद वे स्थानीय विकास को गति देंगे। साथ ही नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी चार चांद लगेंगे। वरुण पुरी ने कहा कि प्रदेश सहित ऊना के विकास के लिए प्रदेश कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

ऊना को नगर निगम बनाने की मांग को पूरा कराने का श्रेय पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को जाता है। रायजादा ऊना सदर विधानसभा का विकास कराने को बिना भेदभाव प्राथमिकता दे रहे हैं। आम जन की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने लगातार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस मांग को उठाया। मुख्यमंत्री ने उनसे किए वादे को पूरा करते हुए न केवल ऊना को नगर निगम बनाकर इसके विकास की गति को चौगुना कर दिया है। बल्कि इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में भी थोक में विकास कार्य होने को तय कर दिया है। वरुण ने कहा कि नगर निगम का बजट करोडों में होता है। करोड़ों का खर्च नगर निगम के हर गांव में नई इबारत लिखेगा। इसके लिए वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा का धन्यवाद संपूर्ण नगर वासियों और ग्रामीणों की तरफ से धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed