Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Condition of Thada-Panjoa road, damaged during the last monsoon, remains unrepaired.

Una News: पिछली बरसात में टूटी थड़ा-पंजोआ सड़क की अब तक नहीं सुधरी हालत

Sat, 27 Jun 2026 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 27 Jun 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
Condition of Thada-Panjoa road, damaged during the last monsoon, remains unrepaired.
एक साल बाद भी खस्ता हाल पड़ा थड़ा पंजोआ संपर्क मार्ग।संवाद - फोटो : 1
ऊना। उपमंडल अंब के तहत थड़ा-पंजोआ संपर्क मार्ग पिछले वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद आज तक दोबारा ठीक नहीं हो पाया है। मार्ग की स्थायी मरम्मत न होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा पिछले एक साल से कभी मिट्टी तो कभी बजरी डालकर केवल अस्थायी तौर पर काम चलाया जा रहा है, जबकि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। यह संपर्क मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है और यहां से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम अब दोबारा शुरू होने वाला है। ऐसे में अब स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है। लोगों को डर है कि यदि समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं की गई तो मार्ग फिर से बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान भूस्खलन होने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय वहां मौजूद तीन लोग भी हादसे की चपेट में आने से बाल बाल बच गए थे।

घटना के बाद लोगों को उम्मीद थी कि विभाग सड़क की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करेगा लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बता दें कि इस मार्ग से मैड़ी, नैहरियां, देहरा, ज्वालाजी, कांगड़ा को जाने के लिए यह रास्ता शॉट कट पड़ता है। इसके चलते काफी वाहन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed