फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Condition distressed due to heat: Silence in markets during the day, temperature crossed 42 degrees

गर्मी से हाल बेहाल : दिन में बाजारों में सन्नाटा, तापमान 42 डिग्री पार

Tue, 29 Apr 2025 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Condition distressed due to heat: Silence in markets during the day, temperature crossed 42 degrees
तेज धूप और लू से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल
विज्ञापन

अधिकतर लोग बाहर के काम दोपहर से पहले ही निपटाने का कर रहे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गर्मी का सितम जारी है। तेज धूप से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय बाजारों में भीड़ कम नजर आ रही है। गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। हालांकि, मंगलवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए थे।
जिले में पड़ रही भयंकर गर्मी से बेहाल लोगों को अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। तेज धूप और लू से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़क और बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि से गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रोज तापमान में वृद्धि हो रही है। सुबह दस बजे के बाद सूर्य की तपिश से धूप में खड़े होना मुश्किल हो रहा है। अधिकतर लोग बाहर के काम दोपहर से पहले ही निपटाने के प्रयास में लगे रहते हैं। दोपहर 12 बजे के बाद घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। चिकित्सक गर्मी में बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ जिले में बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के रोगियों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन बीमारियों की चपेट में सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं। बीमारियों के कारण इस समय सरकारी अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन



बेजुबान जानवरों के लिए मुसीबत
भीषण गर्मी का कहर केवल इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को परेशान कर रहा है। जानवर भी प्यास बुझाने के लिए गांवों की ओर रुख करने लगे हैं। क्षेत्र के जंगल भीषण गर्मी व आग की घटनाओं से दहक रहे हैं। इससे गर्मी की तपिश बढ़ गई है। इसका असर जानवरों पर साफ दिख रहा है। भीषण गर्मी के कारण पशु तपती गर्मी में पेड़ों की छाया में खड़े दिख रहे हैं। जंगल से पानी की तलाश में जानवर नीचे गांवों में उतर कर इन दिनों अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed