फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Concrete came out on the road only after laying tar

Una News: तारकोल डालने के बाद ही सड़क पर निकल आई कंकरीट

Sat, 30 Nov 2024 04:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Concrete came out on the road only after laying tar
निर्माणाधीन बड़ूही-डुमखर सड़क पर तारकोल डालने के लिए खर्च किए जा रहे 6.5 करोड़
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप, निर्माण में घटिया सामग्री का हो रहा इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। बड़ूही-डुमखर सड़क का करीब 6.5 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन तारकोल डालने के कुछ समय बाद ही सड़क पर काले रंग की कंकरीट जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गई। इससे सड़क पर वाहन चालकों का चलना खतरे से खाली नहीं रहा। क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी हनुमंत ठाकुर और डॉक्टर दिनेश सहोता का कहना है कि सड़क पर तारकोल बिछाने के कुछ समय बाद ही कंकरीट निकलना शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से पूरी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े थे। सड़क पर चलना बेहद मुश्किल था। जब सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हुआ तो स्थानीय जनता में खुशी की लहर थी। जैसे-जैसे निर्माण कार्य होता गया, पूरी सड़क पर काले काले रंग की कंकरीट उखड़ कर सामने आ गई। इससे जनता में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस बारे में प्रशासन को भी अवगत करवाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जोल में लोक निर्माण विभाग का सब डिविजनल कार्यालय है। सभी उच्च अधिकारी सुबह शाम इसी सड़क से आते-जाते हैं लेकिन इस कार्य को सही ढंग से करवाने का जिम्मा नहीं उठा रहे।
बॉक्स
आरटीआई एक्टिविस्ट सुरेंद्र शर्मा और स्थानीय निवासी हनुमंत, दिनेश का कहना है कि सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी तारकोल बिछाने के लिए बिल्कुल घटिया सामग्री का उपयोग कर रही है। कंपनी अपनी मर्जी से ही कार्य बंद कर देती है व कभी शुरू कर देती है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


क्या कहते है अधिकारी
एसडीओ पीडब्ल्यूडी भानु ओहरी का कहना है मामला ध्यान में है। अभी सड़क पर लेयर डलनी बाकी है। उसके बाद ही कार्य मुकम्मल होता है। ऊपरी लेयर में डलने वाला मैटेरियल निर्माणाधीन कंपनी के पास खत्म था। इसके चलते समस्या पेश आई है। जल्द ही सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed