फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Complete the construction work within stipulated time and with high quality: DC

निर्माण कार्यों को तय समयावधि और गुणवत्ता से करें पूरा : डीसी

Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction work within stipulated time and with high quality: DC
उपायुक्त ऊना जतिन लालमानसून आपदा-2023 के दौरान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण क - फोटो : reasi news
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

मानसून आपदा-2023 के क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा
बोले, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता की जा रही सुनिश्चित
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना उपमंडल के मैहतपुर और हरोली उपमंडल के तीन स्थानों पर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया, जहां निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इस रौरान जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार, संबंधित तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द अपने नए घरों में सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मानसून आपदा-2023 के दौरान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करके वास्तव स्थिति का जायजा लिया। बताया कि सरकार की ओर से इन मकानों के निर्माण के लिए प्रभावित परिवारों को 7-7 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मानसून आपदा-2023 के सभी प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज के तहत मुआवजा राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की गई थी। पहले जहां पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1.30 लाख रुपये की सहायता दी जाती थी, वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसे बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed