फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Complete e-KYC of electricity meter by 31st: Abhilash

बिजली मीटर की ई केवाईसी 31 तक पूरी करें : अभिलाष

Fri, 27 Dec 2024 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
Complete e-KYC of electricity meter by 31st: Abhilash
घनारी (ऊना)। गगरेट विद्युत मंडल ने सभी उपभोक्ताओं को आगाह किया है कि बिजली के मीटर को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। विभाग ने ग्राम पंचायत दियोली से जाड़ला कोइड़ी तक के सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपनी ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें। गगरेट मंडल के सहायक अभियंता अभिलाष कुमार ने कहा कि जो उपभोक्ता समय पर ई केवाईसी पूरी नहीं करते, उन्हें कई प्रकार के लाभों से वंचित होना पड़ सकता है। इसमें बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी, नए कनेक्शन, बिल सुधार सेवाएं और अन्य विद्युत-संबंधित सुविधाएं शामिल हैं। उपभोक्ता अपने दस्तावेजों के साथ विभाग के कार्यालय में संपर्क कर जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करवा लें। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग का आग्रह करते हुए स्पष्ट किया कि समय सीमा के बाद लाभ से वंचित उपभोक्ताओं के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय में संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed