{"_id":"60c7924c8ebc3e42ab4ed260","slug":"complaints-of-weakness-and-skin-disease-in-healthy-people-from-kovid-una-news-sml3736222197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट कोविड मरीजों में शारीरिक कमजोरी और त्वचा रोग की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट कोविड मरीजों में शारीरिक कमजोरी और त्वचा रोग की शिकायत
विज्ञापन
ऊना। कोरोना को मात दे चुके मरीजों को अब कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल अंब में स्थापित पोस्ट कोविड सेंटर में रोजाना औसतन 12 पोस्ट कोविड मरीज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं। इसमें शारीरिक कमजोरी, तनाव और त्वचा रोग शामिल हैं। इन मरीजों का अंब अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।
करीब 200 पोस्ट कोविड मरीज डॉक्टरों से परामर्श ले चुके हैं। मरीज अंब में पहुंचकर इलाज करवा रहे हैं। जबकि दूरदराज के मरीज हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं। अगर कॉल के दौरान चिकित्सक को मरीज की स्थिति गंभीर लगती है तो उसे पोस्ट कोविड सेंटर में बुलाकर उपचार किया जाता है। जिले में इस समय में एक ही पोस्ट कोविड सेंटर काम कर रहा है। इस संबध में बीएमओ अंब डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि अभी तक पोस्ट कोविड सेंटर में किसी मरीज को दाखिल करने की जरूरत नहीं पड़ी है। मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। पोस्ट कोविड सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. रुपेंद्र शर्मा ने बताया कि रोजाना दस से 15 पोस्ट मरीज ओपीडी में उपचार के लिए आ रहे हैं।
हेल्पलाइन नंबर से भी मरीज परामर्श ले रहे हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला के नागरिक अस्पताल अंब में बनाए गए पोस्ट कोविड सेंटर में पांच बेड की व्यवस्था है। यह व्यवस्था गंभीर पोस्ट कोविड मरीजों के लिए है। नागरिक अस्पताल में चल रहे पोस्ट कोविड सेंटर में अभी तक किसी मरीज को दाखिल करने की जरूरत नहीं पड़ी है। इस सेंटर ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
केस स्टडी-1
अंब के राजेंद्र सिंह (बदला हुआ नाम) कोरोना संक्रमित हुए थे। अब वह निगेटिव हो गए हैं, लेकिन उन्हें खारिश और त्वचा संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर से इस संबंध में परामर्श लिया है और अब उपचार चल रहा है।
केस स्टडी-2
लोअर बढ़ेड़ा के मणि कुमार पहली लहर में कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद वह निगेटिव तो हो गए, लेकिन सांस संबंधी दिक्कत, शारीरिक कमजोरी अब भी उन्हें परेशान कर रही है। डॉक्टर से परामर्श लेकर वह उपचार ले रहे हैं।