फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Complaint sent to NGT along with DC-SP regarding illegal mining in Sombhadra river

Una News: सोमभद्रा नदी में अवैध खनन को लेकर डीसी-एसपी समेत एनजीटी को भेजी शिकायत

Sat, 06 Jul 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 06 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Complaint sent to NGT along with DC-SP regarding illegal mining in Sombhadra river
ऊना के स्वां नदी में किया गया खनन।संवाद
ऊना। ऊना सोमभद्रा नदी में अवैध खनन बेराेकटोक जारी है। अवैध खननकारियों को न तो प्रशासन का डर है और न ही पुलिस का खौफ नजर आता है। इसके चलते अप्पर बसाल से ताल्लुक रखने वाले शिकायतकर्ता नरेंद्र पाल ने पुलिस अधीक्षक ऊना, उपायुक्त, ग्रीन ट्रिब्यूनल को लिखित तौर पर शिकायत प्रेषित करके कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता इलाके के एक स्टोन क्रेशर के ऊपर अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

खनन अधिकारी ऊना को भी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी निजी भूमि जो कि उपमहाल गलुआ बसाल सोमभद्रा नदी के किनारे स्थित है। उसमें रेत माफिया और खनन माफिया द्वारा अवैध तरीके से खनन करके उसकी निजी भूमि और स्वा. चैनेलाइजेशन को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि अवैध खनन के लिए क्रेशर के मालिक ने भारी मशीनरी का प्रयोग करके अवैज्ञानिक तरीके से खनन के काम अंजाम दिया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत पुलिस अधीक्षक ऊना, उपायुक्त ऊना, ग्रीन ट्रिब्यूनल से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, जिला खनन अधिकारी ऊना नीरजकांत का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ विभाग पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करके कार्रवाई अमल में ला रहा है। चालान भी किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। अगर मौके पर अवैध खनन जैसी गतिविधियां पाई गईं तो विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed