फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Complaint redressal made women's police station the best: SP

शिकायत निवारण से महिला थाना बना सर्वश्रेष्ठ : एसपी

Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Complaint redressal made women's police station the best: SP
ऊना महिला थाना को अवव्ल थाना का ​​खिताब मिलने के दौरान स्टाफ के साथ पुलिस अ​धिकारी।स्रोत स्वयं - फोटो : संवाद
महिलाओं और पुरुषों की काउंसलिंग कर दर्जनों परिवारों को टूटने से बचाया
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने महिला थाना ऊना की टीम को दी बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। महिला थाना ऊना को राज्यभर में सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना घोषित होने पर पुलिस अधीक्षक ऊना ने थाना प्रभारी तेजिंद्र सिंह व उनकी टीम सदस्यों को बधाई दी। शनिवार को महिला थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला पुलिस थाना को बेहतर कार्य करने के चलते किलाड़ (पांगी) में आयोजित हिमाचल दिवस कार्यक्रम में विशेष सम्मान से नवाजा गया है। कहा कि महिला पुलिस थाना ऊना को संवेदनशील हैंडलिंग, शिकायत निवारण व सामुदायिक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के चलते इस सम्मान से नवाजा गया। महिला पुलिस थाना ऊना की टीम ने विभिन्न मामलों के निपटारे और महिलाओं की अच्छे तरीके से काउंसलिंग कर आपसी समझौते करवाने में अहम भूमिका अदा की है। किलाड़ (पांगी) में आयोजित हिमाचल दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महिला थाना प्रभारी को सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना घोषित होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया। जिला ऊना में वर्ष 2018 में महिला पुलिस थाना खोला गया। इसका उद्देश्य महिला अपराधों और उनसे संबंधित मुद्दों को हल करना है। थाना में सैकड़ों मामलों को सुलझाया। महिलाओं व पुरुषों की काउंसलिंग कर दर्जनों परिवारों को टूटने से बचाया। महिला पुलिस थाना ऊना में महिला डेस्क भी बनाया गया है। इसमें महिलाएं खुलकर महिला पुलिस जवानों के सामने अपनी बात रख रही हैं। महिला पुलिस थाना ऊना में मौजूदा समय में करीब 22 पुलिस जवान सेवाएं दे रहे हैं। 10 महिला और 12 पुरुष पुलिस जवान तैनात हैं।

बॉक्स
जिले में पकड़ा चिट्टा तस्करी का सबसे बड़ा मामला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस ने चिट्टे का अब तक का सबसे बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने गगरेट के अंबोटा में तरनतारन के तीन युवकों से 122 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इससे पहले पुलिस ने 100 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। पुलिस ने 122 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनकी बैकग्राउंड का पता लगाने में जुट गई है कि ये कहां से चिट्टा लाए और कहां बेचना था। पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है, जल्द मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी संभव है। राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस टीमें बॉर्डर एरिया पर लगातार नजर बनाए हैं। चिट्टा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों की चेन को तोड़ने का काम किया गया। पुलिस अधीक्षक ने ऊना में हो रही चोरियों की वारदातों पर कहा कि सीसीटीवी कैमरों से आपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा रही। इस मौके पर एएसपी हेडक्वार्टर संजीव भाटिया, एएसपी सुरेंद्र शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर, महिला थाना ऊना के प्रभारी तेजिंद्र सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed