फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Complaint of illegal cutting of Khair, department denied

Una News: खैर के अवैध कटान की शिकायत, विभाग ने किया इन्कार

Thu, 24 Apr 2025 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Complaint of illegal cutting of Khair, department denied
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत एक गांव में खैर के पेड़ों के अवैध कटान को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। जबकि, वन विभाग की तरफ से ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रज्जाक मोहम्मद पुत्र कपूरदीन ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें गांव के ही दो व्यक्तियों पर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बताया गया है कि दोनों व्यक्ति पिछले दो महीनों से गांव की सरकारी भूमि से अवैध रूप से खैर के पेड़ों का अवैध कटान कर रहे हैं। आरोप है कि अब तक कई पेड़ों को काटा जा चुका है, जिनमें से कुछ पेड़ जड़ से ही उखाड़ दिए गए हैं। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी मलकीयती भूमि से भी खैर के तीन पेड़ काट लिए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि जब उनके पिता ने इस गैरकानूनी कार्य के बारे में पूछताछ की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अंब अनिल उपाध्याय का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में वन रेंज अधिकारी राहुल ठाकुर का कहना है कि कहा कि शिकायत मिलने पर उन्होंने तुरंत प्रभाव से वीरवार को शिकायतकर्ता और वन अधिकारियों की मौजूदगी में जंगल की निशानदेही करवाई है लेकिन मौके पर किसी भी प्रकार का सरकारी तथा निजी जंगल में अवैध कटान नहीं पाया गया। विभाग की ओर से उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed