सलोह में बनेगा भव्य सामुदायिक भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को एक पंचायत-एक दिन कार्यक्रम के तहत सलोह में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को करीब 85 लाख के विकासात्मक तोहफे दिए। उन्होंने कहा कि सलोह हरोली विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण अंग है। पिछले सवा तीन सालों के दौरान सलोह पर विशेष रूप से फोकस कर यहां कई महत्वपूर्ण संस्थान और विकास की सौगातें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि ट्रिपल आईटी और केंद्रीय विद्यालय तो सलोह को मिले ही हैं, यहां की तस्वीर बदलने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए हैं। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि सलोह में पचास लाख से रैन बसेरा निर्मित हो रहा है, जो जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, सलोह में 25 लाख से जलाशय का सुंदरीकरण हो रहा है। एक करोड़ से यहां सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भव्य भवन बनाया गया है।
उन्होंने सलोह में खूबसूरत सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 50 लाख देने का एलान करते हुए कहा कि इस भवन का इस्तेमाल सलोहवासी शादी विवाह और अन्य समारोहों के लिए कर सकेंगे। उन्होंने विभिन्न संपर्क मार्गों और रास्तों के लिए 20 लाख रुपये और दलित बस्ती को जाने वाले रास्ते पर स्वर्गाधाम के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत करने के साथ ही सलोह के युवाओं को जिम देने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर जिम तैयार कर लिया जाएगा। इस अवसर पर रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सुभद्रा देवी, सुरेखा राणा, सलोह की प्रधान मधु धीमान, बीडीसी सदस्य परमजीत कौर, रामपाल, विनोद बिट्टू, रमेश जसवाल, राजन जसवाल, हरोली की प्रधान विजय रानी, यशपाल जस्सा, संजय ठाकुर, संजय पुरी, एसडीएम धनवीर ठाकुर, डीएफओ आरके डोगरा, एक्सईएन जीएस राणा सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
कांग्रेस का थामा हाथ
सलोह में आयोजित उद्योग मंत्री की जनसभा में गोपाल दास, करतार सिंह, तिलक राज तथा विनोद कुमार पम्मी ने कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया। हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा ने इन्हें हार पहनाकर स्वागत किया।