{"_id":"62a2293dd7ac31414847d7d8","slug":"commercial-paragliding-started-from-gharwasda-site-una-news-sml4116234195","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवासड़ा साइट से व्यवसायिक पैराग्लाइडिंग का दौर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवासड़ा साइट से व्यवसायिक पैराग्लाइडिंग का दौर शुरू
विज्ञापन
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घरवासड़ा (चुलड़ी) अधिसूचित साइट से व्यवसायिक पैराग्लाइडिंग से पहल?
- फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घरवासड़ा (चुलड़ी) अधिसूचित साइट से व्यावसायिक पैराग्लाइडिंग का दौर शुरू हो गया है। ट्रायल के तौर पर यहां से वीरवार को दो पायलटों ने उड़ान भरी। इस साइट पर शुक्रवार को भी पायलट उड़ानें भरेंगे।
कुटलैहड़ विस क्षेत्र में अधिसूचित साइट से उड़ानें नियमित रूप से शुरू करने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में लोगों में उत्सुकता पैदा करने के लिए दो उड़ानें भरी गईं। ट्रायल के तौर पर यह उड़ानें की जा रही हैं, ताकि लोग इन्हें देखकर आकर्षित हों और ऑपरेटर भी यहां से पैराग्लाडिंग करवाने के लिए आगे आएं। दोनों उड़ानें सफल रहीं और अंदरौली में गोबिंद सागर झील किनारे लैंडिंग हुई। कुटलैहड़ में मानव परिंदों को देखकर स्थानीय ग्रामीण उत्साहित नजर आए।
पैराग्लाइडिंग शुरू होने से इलाके में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। खासकर पंजाब से पैराग्लाडिंग का शौक रखने वाले पर्यटक कुटलैहड़ पहुंचेंगे। इस संबंध में सहायक पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने बताया कि दो पायलटों ने अधिसूचित साइट से उड़ान भरी है। कुटलैहड़ में पैराग्लाइडिंग को लेकर विभाग प्रयासरत है। वहीं, उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि पैराग्लाडिंग को लेकर ट्रायल के तौर पर उड़ानें भरी जा रही हैं। नियमित तौर पर उड़ाने शुरू करने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी और पर्यटक इस रोमांचक खेल का आनंद ले पाएंगे।