कॉमर्स प्रवक्ताओं को किया जाए नियमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ ने प्रदेश में तैनात कॉमर्स स्कूल प्रवक्ताओं को नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। स्कूल प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष विकास रत्न, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बनियाल, मुख्य संरक्षक सोमपाल धीमान, महासचिव अजेंद्र सिंह, हंसराज, सुमन, नीरज, अजय कुमार, सुनीता ठाकुर, अंजू, नीरज शर्मा, रमन सहित अन्यों ने कहा कि कॉमर्स प्राध्यापकों पर बीएड की शर्त लगाना गलत है। उन्होंने कहा कि अब शिक्षा विभाग ने बीएड की शर्त लगा दी है, जबकि नियुक्तिकरण के समय इस तरह की कोई भी शर्त नहीं थी। उन्होंने कहा कि हाल ही में नियमित हुए स्कूल प्रवक्ताओं का प्रारंभिक वेतन स्पष्ट नहीं किया गया है।
स्कूलों में प्रवक्ताओं से प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी की जाए। पीजीटी पदनाम को समाप्त कर स्कूल प्रवक्ता पदनाम दोबारा बहाल किया जाए। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2003 से पहले नियुक्त अनुबंध प्रवक्ताओं को पुरानी पेंशन योजना के तहत लाने तथा 5 वर्ष से अधिक हुए अनुबंध तथा पैरा लेक्चरर्स के सेवाकाल का वित्तीय और वरिष्ठता लाभ इन शिक्षकों को देने के अलावा नए अपग्रेड स्कूलों में गणित, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन के पदों को स्वीकृत करने की मांग भी उठाई गई। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि संघ की मांगों को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।