{"_id":"6957ca1c5926f6e32b097cf5","slug":"colonel-raghveer-singh-honored-the-players-una-news-c-93-1-ssml1047-177023-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कर्नल रघवीर सिंह ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कर्नल रघवीर सिंह ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। ग्राम पंचायत खरयालता में खेलों को बढ़ावा देने और उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त कर्नल रघवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले वंश ठाकुर और सदाशिव युवा टीम के वॉलीबाल खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कर्नल रघवीर सिंह ने कहा कि वंश ठाकुर की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और ऐसे खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने वॉलीबाल खिलाड़ियों से टीम भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास बनाए रखने का आग्रह किया। युवा समाजसेवी सन्नी शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाएं सामने आती हैं। समारोह में स्थानीय प्रधान राकेश धीमान, पूर्व उप प्रधान जीवन सिंह, रिटायर्ड कैप्टन मदन ठाकुर सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।