फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Collision between two bikes, three youths injured

Una News: दो बाइकों में टक्कर, तीन युवक घायल

Sat, 12 Apr 2025 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Collision between two bikes, three youths injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत लोअर अरनियाला गांव में दो बाइकों के बीच टक्कर होने से तीन युवकों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार लोअर अरनियाला टक्का सड़क मार्ग पर वीरवार देर रात दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर की आवाज सुन आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीरवार रात करीब 9:30 बजे टक्का सड़क पर टक्कर की आवाज सुनाई दी। लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि दो बाइक सवार बीच सड़क गिरे हुए थे। एक बाइक पर दो युवक तो दूसरी पर एक युवक सवार था। एक बाइक पर सवार दो युवकों की पहचान अभिषेक सैनी निवासी लोअर अरनियाला और पीछे बैठे रोहित निवासी अप्पर बसाल तहसील व जिला ऊना और दूसरे बाइक पर बीरबल निवासी गांव टक्का तहसील व जिला ऊना के तौर पर हुई। लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसा दोनों बाइक सवारों की तेज रफ्तारी व लापरवाही के कारण हुई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed