{"_id":"67372c4d9bb514410f0075ce","slug":"colleges-will-be-evaluated-for-recognition-from-naac-una-news-c-93-1-una1002-138377-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: काॅलेजों का नैक से मान्यता के लिए होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: काॅलेजों का नैक से मान्यता के लिए होगा मूल्यांकन
विज्ञापन
खड्ड कालेज में राजय स्तरीय रैंकिंग लिए गठित क्लस्तर स्तरीय समिति कालेज का मूल्यांकन प्रतिवेदन क
केंद्रीय टीम से पहले सरकार अपने स्तर पर करवा रही मूल्यांकन
टीम ने खड्ड काॅलेज का किया दौरा, 16 नवंबर को ऊना और बीटन काॅलेज का होगा निरीक्षण
रैंकिंग के आधार पर ही केंद्र सरकार से काॅलेजों को ग्रांट होगी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महाविद्यालयों की राज्यस्तरीय रैंकिंग के लिए गठित क्लस्टर स्तरीय समिति ने राजकीय महाविद्यालय खड्ड में स्वयं मूल्यांकन प्रतिवेदन का प्रत्यक्ष सत्यापन किया। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) से मान्यता के लिए राज्य सरकार अपने स्तर पर भी मूल्यांकन करवा रही है। समस्त काॅलेजों का मूल्यांकन करने के बाद केंद्रीय कमेटी दौरा करेगी। हर पांच साल के बाद नैक से मान्यता प्राप्त प्रत्येक काॅलेज की गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाता है। रैंकिंग के आधार पर ही केंद्र सरकार से काॅलेजों को ग्रांट जारी होगी। इन दिनों राज्यस्तरीय टीम काॅलेजों का मूल्यांकन करने में जुटी हुई है। 16 नवंबर को राजकीय उत्कृष्ट काॅलेज ऊना और बीटन काॅलेज का भी टीम निरीक्षण करेगी। समिति की अध्यक्षता डॉक्टर ध्रुव पाल सिंह प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय जुखला जिला बिलासपुर ने की। समिति की उपाध्यक्ष रीता शर्मा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय घंडवाली जिला बिलासपुर, डॉक्टर जसवंत सिंह सैनी सह आचार्य वनस्पति विज्ञान, डॉ. देवेंद्र सिंह सहायक आचार्य जीव विज्ञान, राजीव शर्मा सहायक प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस, योगेश कुमार अधीक्षक राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर ने अन्य नामित सदस्यों के रूप में शिरकत की। समिति ने महाविद्यालय के भवन, स्मार्ट क्लास रूम, परीक्षा भवन, कंप्यूटर प्रयोगशाला, पुस्तकालय और कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों का गहनता से परीक्षण किया तथा महाविद्यालय की ओर से प्रस्तुत स्वयं मूल्यांकन प्रतिवेदन का सर्वांगीण अध्ययन करते हुए कुछ बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि समिति की ओर से किए गए दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के आधार पर महाविद्यालय को स्टेट रैंकिंग प्रदान की जाएगी।