फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cold nights: The minimum temperature reached 4 degrees in 2024.

सर्द रातें : 2024 में 4 डिग्री पहुंच गया था न्यूनतम तापमान

Sun, 16 Nov 2025 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Cold nights: The minimum temperature reached 4 degrees in 2024.
2025 में अब तक उतनी ठंड नहीं पड़ी, 8 डिग्री तक रह रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

जिले में 2008 में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान पहुंचा था 1.8 डिग्री

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में नवंबर माह की शामें सर्द होने लगी हैं। रात का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच रहा है। वर्ष 2019 में भी इसी प्रकार का मौसम देखा गया था, जब न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। वहीं 2024 में नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री तक दर्ज किया गया था। यानी 2024 की तुलना में 2025 में अब तक उतनी ठंड नहीं पड़ी है।
मौसम विभाग ऊना के आंकड़ों के अनुसार 2004 से 2025 के बीच नवंबर माह में औसतन न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री के बीच रहता है। वर्ष 2008 में पहली बार न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्तमान में नवंबर के 16 दिन बीत चुके हैं और न्यूनतम तापमान लगातार सात से नौ डिग्री के बीच रिकॉर्ड हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि दिन में खिली धूप से अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे लोग धूप सेंकने का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश न होने पर बढ़ती है सूखी ठंड
मौसम विभाग के आंकड़ों से स्पष्ट है कि 2004 से 2025 तक नवंबर माह उसी वर्ष अधिक ठंड वाला रहा है, जब महीनेभर बारिश नहीं हुई। 2024 भी पूरी तरह सूखा रहा, जिस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचा था। 2021 और 2022 में भी बारिश न होने के कारण न्यूनतम तापमान क्रमशः पांच और छह डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वर्तमान में भी आसमान में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही, जिससे सूखी ठंड का असर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed