{"_id":"6ae867afa20ad46016013d7a","slug":"co-organization-secretary-bowed-his-head-in-reverence-at-the-shrine-of-maa-chintpurni-una-news-c-93-1-ssml1048-212210-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मां चिंतपूर्णी दरबार में सह-संगठन मंत्री ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मां चिंतपूर्णी दरबार में सह-संगठन मंत्री ने नवाया शीश
Mon, 02 Nov 2026 04:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने सोमवार को माता चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में आहुतियां डालकर देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति के लिए माता रानी से प्रार्थना की। मंदिर पहुंचने पर प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी सुमित शर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलवीर चौधरी और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने माता के दरबार में माथा टेककर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर शिव प्रकाश ने कहा कि उन्हें मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और प्रसन्नता का अनुभव हुआ।