फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CM who came to Kutlahar visit could not even announce one rupee: Bhutto

कुटलैहड़ प्रवास पर आए सीएम एक रुपये की घोषणा भी नही कर पाए : भुट्टो

Sun, 30 Jun 2024 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
CM who came to Kutlahar visit could not even announce one rupee: Bhutto
कुटलैहड़ में प्रैसवार्ता करते हुए पर्व विधायक देवेंद्र भूट्टो।संवाद
बोले- सीएम केवल टिकाऊ-बिकाऊ की मंच से जपते रहे माला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि डेढ़ वर्ष में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के प्रवास पर आए मुख्यमंत्री एक रुपये की घोषणा भी नही करके गए। न ही विकासात्मक कार्यों पर कोई चर्चा की। केवल टिकाऊ-बिकाऊ की माला मंच से जपते रहे।

भुट्टो ने कहा कि अब कुटलैहड़ की जनता को भी पता चला है कि आखिर राज्य में सरकार से छह कांग्रेस विधायको ने क्यों नाता तोड़ा था। भुट्टो ने कहा कि सीएम साहब से हमने 14 माह लगातार कुटलैहड़ के विकास के लिए धन की मांग की और रुके कार्य को शुरू करने की गुहार लगाई, लेकिन सीएम साहब ने हमारी एक नहीं सुनी और न ही एक रुपया तक कुटलैहड़ के विकास के लिए स्वीकृत किया। भुट्टो ने कहा कि पहले तो मैं कुटलैहड़ का विधायक था। शायद तब मुख्यमंत्री नहीं सुनते थे, लेकिन अब तो मुख्यमंत्री के दोस्त कुटलैहड़ के विधायक हैं और उनके विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार कुटलैहड़ के दौरे पर आए। फिर भी मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा कोई घोषणा कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता के लिए नहीं करना कुटलैहड़ की जनता का दुर्भाग्य है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार मनकोटिया,सतीश धीमान, पंकज शर्मा, उपप्रधान भूषण शर्मा, दीपक ठाकुर, राज कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed