फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Clouds rained heavily, moisture in the ground, glow on the faces of farmers.

Una News: जमकर बरसे मेघ, जमीन में नमी, किसानों के चेहरों पर रौनक

Thu, 01 Feb 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained heavily, moisture in the ground, glow on the faces of farmers.
ऊना में मौसम में आए बदलाव के चलते छाए बादल।संवाद
ऊना। जिले में बारिश का दौरा वीरवार को भी जारी रहा। सुबह की शुरुआत घने बादलों के साथ हुई। दोपहर को तेज बारिश हुई और शाम को मौसम सुहावना रहा। बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी लौट आई है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि, कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में वीरवार को 22.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसमें सुबह साढ़े आठ बजे तक 21.8 और बाद में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को क्षेत्र में शाम तक 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वीरवार को दिनभर बारिश का अनुमान भी सही साबित हुआ। इस बीच मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को भी जिले में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान लगाया है। क्षेत्र में पर्याप्त बारिश होने के बाद खेतों में जरूरत से अधिक नमी हो चुकी है। ऐसे में फरवरी में बारिश नहीं भी हुई तो गेहूं जैसी फसलों को अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसान वरिंद्र सैनी, धर्मेंद्र कुमार, हरबंस लाल, राजन कुमार, अजय स्याल आदि ने बताया कि बीते कई दिनों से बारिश का इंतजार खत्म हुआ। फसलें बर्बाद हो रही थीं। बारिश से फिर आस बंध गई है।
विज्ञापन

बंगाणा में ट्रांसफार्मर जला, डेढ़ लाख का नुकसान
जिलेभर में बीती रात मंगलवार को हुई बारिश से विद्युत सप्लाई कई घंटों तक प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से कई जगह पूरी रात लोगों को घरों में अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बंगाणा क्षेत्र में बारिश के चलते ट्रांसफार्मर जल गया। इससे क्षेत्र में अगले दिन बुधवार को ही बिजली सुचारु हो पाई। इससे विद्युत बोर्ड बंगाणा उपमंडल को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। जिले के अधिकांश गांवों में भी बुधवार सुबह तक बिजली के आने-जाने का क्रम चलता रहा। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो लंबे समय बाद हुई बारिश के कारण कई बार पेड़ों की टहनियों का झुकाव विद्युत लाइनों पर होता है। इससे लाइन स्पार्किंग होने के कारण बड़े नुकसान की संभावना रहती है। ऐसे में एहतियातन बड़े नुकसान से बचाने के लिए बिजली को बंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता ई. अनिल सहगल ने बताया कि फिलहाल जिले में बारिश के बीच कोई बड़ा नुकसान होने की सूचना उनके पास नहीं आई है। बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। कई जगह कुछ समय बाद तो कहीं बुधवार सुबह तक इसे बहाल कर दिया गया।

मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि धुंध और कोहरे का प्रकोप कम होगा। कहा कि आने वाले दिनों में मौसम साफ होने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed