{"_id":"67c06d52ca6bb97aa5097124","slug":"clouds-rained-heavily-in-the-district-coolness-returned-in-the-weather-una-news-c-93-1-una1002-147275-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले में जमकर बरसे बादल, मौसम में लौटी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले में जमकर बरसे बादल, मौसम में लौटी ठंडक
Fri, 28 Feb 2025 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 28 Feb 2025 07:16 AM IST
विज्ञापन
बैग न गिला हो जाए... ऊना में बारिश से बचने के लिए स्कूली छात्राओं से अपने कोट से ढके बैग की कित
अब फसलों के लिए धूप का इंतजार, बारिश से कुछ जगह आवाजाही हुई प्रभावित
ऊना शहर में वीरवार को 7.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज, 11.5 डिग्री रहा न्यूनतम पारा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में वीरवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। वीरवार को दोपहर के समय अच्छी बारिश हुई, जबकि सुबह और शाम के समय सर्द मौसम ने लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई । उधर कृषि कार्य भी लगातार खराब चल रहे मौसम से प्रभावित होने लगे हैं। खासकर सिंचाई सुविधा वाले इलाकों में किसानों को मौसम साफ होने का इंतजार है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार तक मौसम इसी प्रकार रहेगी। रविवार को धूप खिलने के आसार हैं।
खराब मौसम के बीच सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित नजर आई। खासकर दोपहिया वाहन बेहद कम संख्या में सड़कों पर दौड़ते दिखे। उधर, पढ़ाई और अन्य जरूर कार्यों से ऊना शहर आए युवाओं को भी बारिश के बीच परेशानी से दो चार होना पड़ा। कई युवा छाता के सहारे गंतव्य को गए तो कई बस अड्डे और दुकानों में बारिश थमने का इंतजार करते दिखाई दिए ।
जानकारी के अनुसार वीरवार को ऊना शहर में 7.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की यह स्थिति मंगलवार से बरकरार है। हालांकि बीते दिनों बारिश नहीं हुई। मंगलवार से पहले भी कुछ दिन मौसम खराब रहा और बारिश भी हुई। लगातार खराब चल रहे मौसम के बीच गेहूं और आलू जैसी फसलों के लिए जरूरी दवाओं का छिड़काव जरूरी है। ऐसे में किसान मौसम साफ होने के इंतजार में है। ध्यान रहे कि इस समय आलू और गेहूं में दाना पड़ रहा है। फसल अच्छी हो और पीला रतुआ जैसी बीमारी न लगे, इसके लिए किसान जरूरी दवाओं और खाद का छिड़काव करते हैं। हालांकि गैर सिंचित इलाकों में बारिश से फसलों को नुकसान का भय नहीं, लेकिन जिन खेतों में लगातार सिंचाई हुई है, वहां फसलों के लिहाज से पहले ही आवश्यक नमी रहती है।
विज्ञापन
क्या कहना है किसानों का
किसान प्रेम चंद, विनोद कुमार, रविंद्र कुमार, अश्वनी सैनी ने बताया कि आलू और गेहूं जैसी फसलों के लिए अच्छी बारिश जरूरी होती है, लेकिन वर्तमान समय में धूप लगना भी फसलों के लिए जरूरी है। कहा कि आलू ऐसी फसल है, जिसकी लगातार सिंचाई होती रहती है। अगर एक सप्ताह तक लगातार मौसम खराब रहे तो फसल प्रभावित होने का डर रहता है। कहा कि मौसम साफ होने ही उन्हें खाद और दवाओं का छिड़काव करना होगा।
कोट
जिला में शनिवार तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान बारिश भी होगी। रविवार के मौसम में बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि वीरवार को ऊना शहर में 7.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बारिश व सर्द हवाओं से सुबह और रात के समय तापमान और घट सकता है। -विनोद शर्मा, मौसम विशेषज्ञ