फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Clouds rained after three months, wheat got respite

Una News: तीन माह बाद बरसे मेघ, गेहूं को मिली संजीवनी

Sat, 28 Dec 2024 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained after three months, wheat got respite
गेहूं की बिजाई के बाद पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन


दिनभर जारी रहा हल्की बारिश का दौर, मौसम खुशगवार

स्वास्थ्य के लिहाज से शुष्क सर्दी से भी मिला छुटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में करीब तीन माह बाद शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। खासकर गेहूं और आलू जैसी फसलों के लिए बारिश को संजीवनी माना जा रहा है। शुक्रवार को पूरा दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके अलावा बारिश से लोगों को शुष्क ठंड से भी निजात मिलेगी। लंबे समय से बारिश न होने से लोग सूखी ठंड की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे थे। अब लोगों को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक मौसम से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दो मिलीलीटर बारिश हुई। जिला ऊना का तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
जानकारी के अनुसार ऊना में करीब तीन माह से बारिश नहीं हुई। इससे 35000 हेक्टेयर जमीन पर उगाई गई गेंहू की फसल को खासा नुकसान हुआ। कई खेतों में तो फसल सही तरीके से उग भी नहीं पाई। कई स्थानों पर सिंचाई न होने व बीमारी की चपेट में आने से फसल पीली पड़ना शुरू हो गई थी। दूसरी ओर आलू की चार माह वाली फसल की बिजाई चल रही है। इस बीच बारिश होने से जमीन में नमी लौटी है। आने वाले दिनों में इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन


किसानों में शिव कुमार, सतीश पाल, अजय सैनी, दिलावर सिंह, अजय स्याल, कुलदीप सैनी ने बताया कि इस समय बारिश की सख्त जरूरत थी। आखिरकार गेहूं की फसल को संजीवनी मिली है। गेहूं की बिजाई के बाद यह पहली बारिश है। गैर सिंचित इलाकों में फसल बेहद खराब हालत में है। अब बची खुची फसल को तैयार करने की आस जगी है। ऊना में कई जगह फसलों के लिए सिंचाई सुविधा नहीं है। दूसरी ओर बिना बारिश के पड़ रही शुष्क सर्दी ने लोगों को काफी दिन परेशान किया। बच्चों के लेकर बुजुर्ग तक बीमार हो रहे थे। अस्पतालों की ओपीड़ी में काफी इजाफा हो रहा था। विशेषकर सर्दी, खांसी व संक्रमण से जुड़े कई मामले सामने आए। बारिश होने से मौसम में स्वच्छता लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

जिला ऊना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को भी मौसम खराब रहेगा।

विनोद कुमार, जिला मौसम अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed