{"_id":"61967e228e985966f7692db3","slug":"clerk-and-joa-will-be-promoted-in-seven-years-ramesh-thakur-una-news-sml390671134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल में लिपिक व जेओए होंगे प्रमोट: रमेश ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल में लिपिक व जेओए होंगे प्रमोट: रमेश ठाकुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जल शक्ति विभाग लिपिक वर्ग संघ जिला ऊना के प्रधान और प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ सहायक की पदोन्नति की समयावधि को 10 वर्ष से घटाकर सात वर्ष करने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह फैसला सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लिपिक वर्ग की यह मांग बहुत लंबे समय से करता आ रहा था।
लिपिक वर्ग की लंबित एक महत्वपूर्ण मांग को मानते हुए जयराम सरकार ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। इससे प्रदेश के विभिन्न विभागों में तैनात लिपिक और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट को राहत मिली है। प्रधान रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में लिपिकों की प्रथम नियुक्ति पत्र में वरिष्ठ सहायक की पदोन्नति के लिए शर्त लगाई गई थी कि अगर लिपिक दसवीं द्वितीय स्थान और बारहवीं पास नहीं होगा उसे वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत नहीं किया जाएगा।
वह लिपिक पिछले 20-25 वर्षों से विभागों में सेवाएं दे रहा है। लिपिक वर्ग जिला ऊना प्रदेश सरकार से मांग की है कि इन लिपिकों को एक बार राहत देकर वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति कर दिया जाए ताकि यह लिपिक सेवानिवृत्ति के समय वरिष्ठ सहायक के पद से सेवानिवृत्त हो। जल शक्ति विभाग में प्रदेश स्तर पर लिपिक वर्ग के रिक्त पद वरिष्ठ सहायक के 258 लिपिक के 138 और जिला ऊना में ही वरिष्ठ सहायक के 13 और लिपिक के 19 रिक्त पद हैं। जल शक्ति विभाग के तहत कार्यालयों में सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं उनके लिए नीति बनाकर लिपिकों के पदों को भरा जाए।