फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cleaning workers were administered the oath of cleanliness drive

Una News: सफाई कर्मचारियों को दिलाई सफाई अभियान की शपथ

Wed, 16 Jul 2025 08:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers were administered the oath of cleanliness drive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौलतपुर चौक (ऊना)। सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत नगर पंचायत दौलतपुर चौक में बुधवार को बीमारियों से बचाव को लेकर विशेष सफाई और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में गंदगी को हटाकर साफ-सफाई की गई, सार्वजनिक शौचालयों व नालियों की सफाई की गई और मोहल्लों में स्वच्छ पड़ोस अभियान के तहत विशेष प्रयास किए गए। स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ साफ हाथों से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। बुधवार को नगर पंचायत में साफ सफाई कर्मचारियों को सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने साफ सफाई जागरूकता के लिए शपथ दिलाई और साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पंचायत के सहायक अभियंता अंकुश ने बताया कि नगर पंचायत दौलतपुर चौक का यह प्रयास न केवल डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम में मददगार है, बल्कि एक स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक समाज की दिशा में सशक्त कदम भी है। कहा कि यह अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed