फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cleaning of primary school Lal Singi surrounded by dirty water

Una News: गंदे पानी से घिरे प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी की करवाई सफाई

Fri, 23 May 2025 03:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of primary school Lal Singi surrounded by dirty water
प्राथमिक स्कूल लाल सिंगी के बाहर बने नाले का निरीक्षण करते विधायक सतपाल सत्ती। स्रोत स्वयं
विधायक सतपाल सत्ती खुद पहुंचे स्कूल परिसर
विज्ञापन

कहा- एक प्राथमिक स्कूल को गंदे पानी से निजात नहीं दिलवा पाई सरकार


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय के लाल सिंगी में गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे सरकारी प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों को इस आफत से निजात दिलाने के लिए विधायक सतपाल सत्ती वीरवार को खुद स्कूल परिसर में पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की शिक्षिकाओं से मुलाकात करते हुए समस्या के बारे में जानकारी हासिल की। स्कूल के आगे से पुराना होशियारपुर रोड के किनारे गुजर रहे नाले की साफ- फाई मशीनरी लगाकर मौके पर ही करवाई। विधायक ने बताया कि स्कूल परिसर पहुंचने पर उन्हें यह भी पता चला कि यहां पर बच्चों को पीने का पानी प्रदान करने के लिए लगाए गए वाटर कूलर पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। बच्चों की पीने के पानी की समस्या को जल्द दूर करने के लिए यहां पर नया वाटर कूलर लगाने की व्यवस्था की जाएगी। मौजूदा प्रदेश सरकार की बदहाली का इससे ज्यादा और क्या सबूत मिलेगा कि एक प्राथमिक स्कूल के बच्चों को गंदे पानी से निजात दिलाने के लिए नालों की सफाई तक नहीं करवा पा रही। न ही यहां बच्चों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने के लिए एक वाटर कूलर देने के पैसे सरकार के पास है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार दरअसल पूरी तरह से शून्य की स्थिति में जा चुकी है। एक तरफ जहां प्रदेश भर में सभी विकास कार्य पिछले ढाई साल से ठप पड़े हैं, दूसरी तरफ छोटी-छोटी समस्याओं को हल करवाने में भी प्रदेश की यह सरकार हर मोर्चे पर फिसड्डी साबित हो रही है। विधानसभा क्षेत्र में किसी भी विद्यालय या किसी भी सरकारी संस्थान में कोई समस्या पेश आ रही है तो शिक्षक या अन्य कर्मचारी सीधे तौर पर उनसे संपर्क करें। प्रदेश की मौजूदा सरकार से किसी भी काम की अब कोई उम्मीद नहीं रह गई है, जिसके चलते वह लोगों की हर समस्या का खुद निदान करने के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed