{"_id":"67a9ff26c257ad146f006117","slug":"clean-city-prosperous-city-campaign-started-in-una-una-news-c-93-1-una1002-145720-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान का आगाज
Mon, 10 Feb 2025 06:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 10 Feb 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान का शुभारंभ करते नगर निगम ऊना के आयुक्त। -स्रोत : विभाग
ऊना। नगर निगम ऊना में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान नौ अप्रैल तक चलेगा। नगर निगम के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में अभियान का शुभारंभ किया गया।
आयुक्त ने स्वयं सहायता समूहों, सफाई कर्मचारियों को अभियान की जानकारी दी और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 100 प्रतिशत गीले और सूखे कूड़े को घर से ही अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा। स्थानीय वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस दौरान ऑनलाइन सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार सैनी, कनिष्ठ अभियंता शिवानी ठाकुर, सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार, नगर निगम विशेषज्ञ मनोज शर्मा, सुशील गुप्ता, अंजू सोनी, मनीष जसल तथा स्टाफ सदस्य बबली, अंबिका, डिंपल, मनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दौलतपुर चौक में भी शुरू हुआ अभियान
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में सोमवार को ‘स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर’ अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मजीत सिंह और सचिव हर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में यह अभियान शुरू हुआ। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और सफाई कर्मचारियों को अभियान की जानकारी दी गई और इसे सफल बनाने के लिए संवाद किया गया। हर्ष गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों को ऑनलाइन सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। नगर पंचायत क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं को हल करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएगा। इसके साथ ही शहर में हॉटस्पॉट क्षेत्रों का चयन कर उनकी पूरी सफाई करना और इन स्थानों पर जाले (नेट) लगाया, ताकि दोबारा वहां कूड़ा न फेंका जाए। इसमें एनजीओ और स्वयंसेवी संगठनों को भी शामिल किया जाएगा।